वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: कछवांरोड। छतेरी गांव (मिर्जामुराद) में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चलने से एक पक्ष के अरुण तिवारी और उनके पिता कमलापति तिवारी, दूसरे पक्ष से रमेश तिवारी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाने के बाद मेडिकल मुआयना एवं इलाज के लिए जक्खिनी अस्पताल भेजा। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...