Varanasi News: चौसट्टी घाट पर किशोर गंगा में डूबा, मौत
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। दशाश्वमेध थानाक्षेत्र के चौसट्टी घाट पर शनिवार को 15 वर्षीय किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खोजवां निवासी विजय कुमार सिंह दोस्तों के साथ चौसट्टी घाट स्नान करने पहुंचा। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में चला गया। जब तक दोस्त मदद की गुहार लगाते वह डूब चुका था। सूचना पर देवनाथपुरा चौकी इंचार्ज विजय चौधरी एनडीआरएफ के गोताखोरों के साथ पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद शव निकाला जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.