वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव लगातार जारी है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक जलस्तर 62.40 मीटर पर पहुंच गया। सुबह तक 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़त जारी थी। पिछले 24 घंटों में जलस्तर 44 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु (70.262 मीटर) से 7.86 मीटर और खतरा बिंदु (71.262 मीटर) से 8.86 मीटर दूर है।इसके चलते गंगा घाटों की सीढ़ियां डूब गईं हैं। कई मंदिरों के निचले हिस्से भी जलमग्न हो गए हैं। लगातार जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती स्थल तक जलस्तर पहुंचने को आतुर है। यह भी पढ़ें- गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव शुरू मणिकर्णिका घाट स्थित शवदाह स्थल पर भी ऐसी ही स्थिति बनने की संभावना है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। एह...