Varanasi News: चौकी में पंचायत बाद प्रेमी युगल के रास्ते अलग
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: कछवांरोड। खजुरी चौकी में मंगलवार शाम पंचायत के बाद एक प्रेमी युगल ने अलग-अलग रहने का निर्णय किया। परिजनों की मौजूदगी में निर्णय के बाद दोनों घर चले गए। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव के युवक का एक युवती संग प्रेम-प्रसंग का चल रहा था। बीच में युवती नर्सिंग की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गई। चार दिन पूर्व युवती को लेकर प्रेमी कोर्ट मैरिज करने वाराणसी आ गया। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। यह भी पढ़ें- Jamui News: पंचमंदिर में प्रेम विवाह, होटल पहुंचते ही मचा बवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.