Varanasi News: चौकाघाट में गड्ढा, बेनिया में बैरिकेडिंग, चौतरफा लगा जाम
वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुद्दत बाद दिन की शुरुआत के समय मौसम अनुकूल दिखा तो सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर लोगबाग अपने-अपने काम से घरों से लगभग एक समय पर निकले और लौटे भी। इसके चलते शहर की ज्यादातर सड़कों पर जबरदस्त जाम लगा। सुबह से देर शाम तक कई सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। जाम में तीसरे पहर बाद के जाम में स्कूली बसें और एंबुलेंस भी फंसी रहीं। निजी स्कूलों की बसों के चलते सुबह सात से लगभग नौ बजे तक सड़कें खाली नहीं रहीं तो नौ बजे के बाद कामकाजी, कचहरी-तहसील के फरियादी, अस्पतालों के जरूरतमंद, विभिन्न मंडियों के खरीदारों और निजी संस्थानों के कार्मिकों की भीड़ बढ़ने लगी।
जाम की स्थिति सुबह साढ़े दस से लगभग एक घंटे तक पांडेयपुर से कचहरी, हुकुलगंज, मकबूल आलम रोड, कचहरी से तहसील होते हुए शिवपुर एवं तरना, नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.