Varanasi News: चोरी के शक में मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटा, मौत
वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गोसाईंपुर (चोलापुर) में बीते 21 अगस्त को एक मजदूर की लाश मिलने की घटना में बुधवार को नया खुलासा हुआ। एक भट्ठा मालिक ने अपने साथी के साथ उक्त मजदूर को चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा। फिर, पिटाई से बेहोश हुए मजदूर को उसकी ससुराल लेकर चले। रास्ते में उसकी सांसें थम गईं तो लाश धान के खेत में फेक कर भाग निकले। इसका एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने भट्ठा मालिक एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
घटनाक्रम डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि चंदौली के धरायन गांव (धानापुर) का मूल निवासी रामजनम वनवासी (45) गोसाईपुर के बड़कीबारी गांव स्थित ससुराल में रहता था। वह चिरईगांव (चौबेपुर) में एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। पास के हड़ियाडीह (चौबेपुर) में शिवदशा के अजय सिंह का भी भट्ठा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.