वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। चोरी के आभूषण खरीदने वाला सोनार आकाश सेठ सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे नई बस्ती स्थित दुकान पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास चोरी के गहने बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि वह नई बस्ती (हुकुलगंज) का रहने वाला है। न्यू आकाश ज्वेलर्स नाम से उसकी दुकान है। आरोप है कि उसने बेनीपुर में बैंक नगर कॉलोनी निवासी शिवांश मिश्र के घर चोरी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...