वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी)। पुलिस ने मंगलवार देर रात मदनपुर नहर पुलिया के पास से चोरी की एक बाइक और आधा दर्जन खाली घरेलू गैस सिलेंडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी आयुष कुमार उर्फ अंकित है। उसकी निशानदेही पर नहर पुलिया के पीछे छिपाकर रखे गए छह खाली गैस सिलेंडर बरामद किया गया। उसने स्वीकार किया कि अपने साथी थाना गद्दी के नाऊपुर निवासी अर्जुन के साथ मिलकर बाइक पांडेयपुर से चोरी की थी। इसके जरिए वे दोनों गैस सिलेंडर चोरी करते थे। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...