Varanasi News: चोरी की 12 साइकिलों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। लंका पुलिस ने बुधवार देर रात बीएचयू परिसर में अकेलवाबीर मंदिर मार्ग से तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 साइकिलें बरामद की गईं। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फूलपुर के थानेरामपुर निवासी सूरज कन्नौजिया और सोहम रंगीले, बरजी नएपुर निवासी शिवम कुमार हैं। तीनों बीएचयू परिसर सहित अन्य जगहों से साइकिल चोरी कर बेच देते थे। ज्यादातर साइकिल आरोपियों ने आईआईटी बीएचयू परिसर से चोरी की थी। सोहम और सूरज के खिलाफ फूलपुर और लंका में पहले से चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। सोहम ट्रक पर खलासी था। जबकि सूरज और शिवम मुंबई रहते थे। गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा, बीएचयू पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.