वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: सारनाथ। हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मवइया निवासी दीक्षित ने छह अगस्त को तहरीर दी कि उनकी मोटरसाइकिल आशापुर चौराहा से चोरी हो गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा है। जब पुलिस उसके पास पहुंची वह मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगा। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलाघाट, थाना रामनगर निवासी विकास स्वप्निल (45) बताया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल व 140 रुपयाबरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जा...