Varanasi News: चोरी की नीयत से छत पर चढ़ा युवक हाईटेंशन की चपेट में आया
वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: पिंंडरा, संवाद। सिंधोरा कस्बा में शनिवार रात 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक चोरी की नीयत से एक मकान की छत पर चढ़ा था। मृतक की जेब से टॉर्च, बाइक की चाभी और कुछ कैश बरामद किया है। वहीं, घटना स्थल से कुछ दूरी पर लावारिस स्कूटी भी बरामद की गई। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
घटना का विवरण सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि सिंधोरा कस्बे में दीपक विश्वकर्मा का मकान है। रात में युवक उनके घर में चोरी की नीयत से छत पर चढ़ा था। इस बीच वह छत के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार की चेपट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का प्रदर्शन रविवार की सुबह दीपक छत पर गए तो युवक की लाश देख कर शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.