Varanasi News: चोरी की तीन वारदातों में शामिल शातिर गिरफ्तार
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। थानाक्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसीपी प्रज्ञा पाठक के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू शिल्पकार उर्फ रिंकू कंजड़ के रूप में हुई है। वह काशीराम आवास का निवासी है। आरोपी के खिलाफ शिवपुर थाने में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 31 अगस्त को घर का ताला तोड़कर आभूषण और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी करने, 6 सितंबर को घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने तथा 29 सितंबर को दुकान की दीवार तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले हैं। वहीं शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर पर स्थित दवा की दुकान से करीब 4.50 लाख रुपये नगद और लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.