Varanasi News: चेतगंज नक्कटैया में दिखेगा एयर शो का जलवा
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चेतगंज नक्कटैया के 140वें वर्ष में एयर शो का नजारा दिखेगा। बच्चों-महिलाओं को मोबाइल फोन के खतरों की जानकारी दी जाएगी। उन्हें इसके रेडिएशन से बचने के उपाय बताए जाएंगे। कैंट स्थित एक होटल में मंगलवार को प्रेसवार्ता में श्री चेतगंज रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष अजय गुप्त ने बताया कि गुरुवार (29 अक्तूबर) को ऐतिहासिक नक्कटैया में सौ से अधिक लाग-विमान आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले में प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, ज्ञानपुर, जक्खिनी, आजमगढ़ और फूलपुर समेत विभिन्न स्थानों के लाग-विमान शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने क्षेत्र की बदहाल सड़कें-गलियां ठीक कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: राष्ट्रीय मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता की तैयारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.