Varanasi News: चेतगंज की नक्कटैया : छाता-पन्नी की ओट में लिया लीला का आनंद
वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी के लक्खा मेलों में एक चेतगंज की ऐतिहासिक नक्कटैया गुरुवार को पूरे उत्साह से हुई। सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए लीला के आयोजन और आकार को लेकर संशय जताए गए लेकिन रात होने के साथ ही घरों से निकली भीड़ ने आशंकाओं को हवा में उड़ा दिया। बारिश के बावजूद लोग छाता-पन्नी और रेनकोट लेकर लीला और लाग विमानों का आनंद लेने निकल पड़े। चेतगंज की ऐतिहासिक नक्कटैया लीला का यह 140वां आयोजन हुआ। गुरुवार की सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने तैयारियों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया तो लोगों का उत्साह भी डांवाडोल हुआ। शाम होते ही लीला समिति के पदाधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। लोगों का बस यही सवाल था कि 'लीला कै बजे होई'। रात नौ बजे के बाद प्राचीन हनुमान मंदिर के पास सूर्पणखा की नाक काटने की लीला हुई। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.