Varanasi News: चुनाव रद्द करने की याचिका खारिज
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: पिंडरा। पिंडरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द करने वाली याचिका खारिज हो गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर ऐक्ट) की अदालत में सुनील यादव ने अपील की थी कि ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र का निर्वाचन रद्द किया जाए। उन्होंने खुद को निर्वाचित घोषित किए जाने की अपील की थी। याचिका में उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भ्रष्टाचार, अनुचित साधनों के प्रयोग, मतदाताओं को प्रभावित करने और निर्धारित सीमा से अधिक खर्च करने का आरोप लगाया था। बता दें कि 10 जुलाई, 2021 को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धर्मेंद्र को 71, सुनील यादव को 64 और नरेंद्र पाल को एक वोट मिला था। अदालत में वादी सुनील यादव पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद उनकी याचिका खारिज कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.