वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) से जुड़े ऑटो यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को चुनाव आयोग के पक्ष में वरुणापुल स्थित कटिंग मेमोरियल कॉलेज से गोलघर चौराहे तक 'चुनौती मार्च' निकाला। पार्टी की अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि प्रत्येक सुभाषवादी कार्यकर्ता देश बचाने के लिए गद्दारों से लड़ेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को खुली चुनौती देते हुए पूछा कि उनके पास इतना पैसा आ कहां से रहा है? कमलाकान्त सिंह (गुड्डू) ने कहा कांग्रेस हर कीमत पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। मार्च में डॉ. कविन्द्र नारायण श्रीवास्तव, अफरोज अहमद, कलीमुद्दीन, लियाकत अली, राजेश कुमार सिंह, अशोक सेठ, जायन्ता पाठक, कृष्ण कुमार मकसूदन आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- नेहा बोरा को आगे रख, क्या राह...