वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चीनी के दाम में लगातार बढ़ोतरी का प्रतिकूल असर बेकरी और कन्फेक्शनरी उत्पादों पर पड़ रहा है। एक माह में 15 रुपये प्रति किलो से अधिक दाम बढ़ने से बेकरी उद्योग पर संकट है। गुरुवार को काशी बिस्किट ऐंड कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल की आपात बैठक सिगरा स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि चीनी के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि से बेकरी, मिठाई, टॉफी कन्फेक्शनरी कारोबार पर प्रतिकूल असर है। कुटीर उद्योग जो पहले से ही परेशानी में हैं पर दोहरी मार पड़ी है। रमेश निरंकारी ने कहा कि त्योहारी सीजन में आम लोगों की जेब पर सीधा असर है। यह भी पढ़ें- पर्व के पहले चीनी हुई कड़वी, मिठाई खरीदने में ढीली होगी जेब रक्षाबंधन और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों को लेकर बाजार में मिठाइयों की मा...