वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी/चौबेपुर, हिटी। बारिश और आकाशीय बिजली के चलते मंगलवार रात चिरईगांव विकास खंड के 11 ट्रांसफार्मर जल गए। कई जगह पेड़ गिरने से तार एवं पोल धराशायी हो गए। इस आपदा के चलते आधा दर्जन से अधिक गांवों के बाशिंदों ने 14 घंटे तक बिजली के साथ पानी का भी संकट झेला। कई गांवों में बुधवार दोपहर आपूर्ति बहाल हुई。 यह भी पढ़ें- Unnao News: बारिश में रातभर बिजली का रोना, टूटे इंसुलेटर, लाइन ब्रेकडाउनट्रांसफार्मर में खराबी चिरईगांव डिविजन के अधिशासी अभियंता हमेंत सिंह ने बताया कि मंगलवार की भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से रौनाकला, उगापुर एवं गरथौली विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कुल 11 स्थानों पर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। पेड़ गिरने से कई जगह पोल टूट गए और लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। दावा किया कि कई ट्रांसफार्मर...