वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: चिरईगांव, संवाद। साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से खाद-बीज गोदाम बंद हैं। रबी सीजन में किसानों के सामने चना, मटर, सरसों और गेहूं की बुआई में दिक्कत होने लगी है। चिरईगांव, नरायनपुर, जाल्हूपुर, बर्थराकला, छितौनी, छांही, गोपपुर, कमौली, गोबरहां, पांडेयपुर समेत कई इलाकों में 10 साधन सहकारी समितियां हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से इनके बंद होने का फायदा निजी कारोबारी उठा रहे हैं। उधर, साधन सहकारी समितियों के सचिवों का कहना है कि बकाये वेतन के भुगतान और राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने तक उनकी बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी। एडीओ (सहकारिता) दिलीप कुमार सोनकर ने बताया कि सचिवों ने उन्हें पत्रक दिया था। शासन के निर्देशानुसार उन्हें हड़ताल न करने की हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके वे नहीं मानें। उन्हें कारण बता...