वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को धूपचंडी वार्ड का निरीक्षण किया। चित्रकूट कुंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया और सामान्य विभाग को बाउंड्रीवाल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वार्ड में सफाई, पेयजल, सीवर, सड़क मरम्मत, इंटरलॉकिंग तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्थाओं के संबंध में नगर आयुक्त ने दिशानिर्देश दिए। पार्षद प्रमोद राय ने नगर आयुक्त को कुंड के चारों तरफ पाथवे पर लाइटें लगवाने, इंटरलॉकिंग को बदलने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त ने कुंड परिसर में ओपन जिम स्थापित करने का भी निर्देश दिया है। इस दौरान पार्षद विवेक जायसवाल, सहायक अभियंता सिद्धार्थ गौतम, अवर अभियंता सुखपाल सिंह, जलकल के सहायक अभियंता राघवेंद्र कुमार व अवर अभियंता गौरव मिश्रा, सफाई निरीक्षक ...