वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चितईपुर स्थित पोखरी का गंदा पानी ओवरफ्लो होते हुए आसपास के कई घरों में पहुंच गया है। उक्त पोखरी में आसपास बने तीन अपार्टमेंट और दो सौ से अधिक मकानों का ही गंदा पानी पहुंचता है। इधर बीच बारिश होने पर पोखरी ओवरफ्लो हो गई जिससे समस्या गंभीर हो गई है। चितईपुर को नगर निगम सीमा शामिल हुए चार साल हो गए लेकिन नगर निगम ने यहां जलनिकासी का ठोस इंतजाम नहीं किया है। स्थानीय निवासी राजू राजभर, हरिशंकर पटेल, शिव पटेल, सौरभ सिंह, राहुल पांडेय ने कहा कि कई बार नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं मिला। इससे नारकीय स्थिति हो गई है। बारिश के दस घंटे बाद भी जलजमाव रविवार देर रात बारिश के बाद सीर गोवर्द्धन क्षेत्र में 10 घंटे बाद भी पानी लगा रहा। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...