Varanasi News: चिकित्सक से लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: बड़ागांव। कोइरीपुर मोड़ के पास से गुरुवार को बड़ागांव पुलिस ने चिकित्सक से लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। थाना प्रभारी बड़ागांव प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी धारूपुर (भीटी) निवासी सुनील पटेल को गिरफ्तार किया गया। 21 जुलाई की रात 11 बजे हथिवार बाबतपुर मार्ग पर निबाह पुलिया के पास क्लीनिक बंद कर घर जा रहे बाइक सवार चिकित्सक अखिलेश विश्वकर्मा से बदमाशों ने बैग और पर्स छीन लिया था। बैग में मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड के साथ कुछ जरूरी कागजात और रुपये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.