Varanasi News: चालिया महोत्सव में महिलाओं ने किया सिंधी ढोकला नृत्य
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सिगरा स्थित सोनिया क्षेत्र के अशोक नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में पूज्य भगवान झूलेलाल चालिया महोत्सव के 38वें दिन शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ मंदिर परिसर में भगवान झूलेलाल की महाआरती से हुआ। इसके पश्चात महिलाओं ने एक समान पारंपरिक परिधान धारण कर सिर पर बहराणा साहेब उठाया तथा भगवान झूलेलाल के भजनों पर पारंपरिक सिंधी ढोकला नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- झूलेलाल के अवतार की झांकी सजाई गईशोभायात्रा का मार्ग महाआरती के उपरांत भव्य शोभायात्रा अशोक नगर झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर, अमर नगर, कस्तूरबा नगर, सिद्धगिरी बाग, सिंधु नगर एवं मौलवीबाग होते हुए असि घाट पहुंची, जहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बहराणा साहेब का विसर्जन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.