Varanasi News: चालिया महोत्सव : झूलेलाल मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से चालिया महोत्सव के समापन पर मंगलवार को लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गिरजाघर, गोदौलिया, दशाश्वमेध होते हुए शोभायात्रा राजेंद्र प्रसाद घाट तक गई। घाट पर भगवान झूलेलाल के छायाचित्र की भव्य आरती एवं मां गंगा का पूजन हुआ। सभी भक्तों में सिंधी व्यंजन दाल पकवान, साई भाजी और सिंधी कढ़ी प्रसाद स्वरूप वितरित हुई। दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, सचिव दीपक वासवानी, मनु जेसवानी, विनय यादव, दीपक राजदेव, तुलसी खानचंदानी, प्रदीप नरसिंहानी, विक्की खान चंदानी, कोषाध्यक्ष भगवान दास जजानी, अशोक जायसवाल और नारायण खेमका आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: भगवान झूलेलाल की निकाली गई शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.