Varanasi News: चालक को पीटने में मुकदमा दर्ज
वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: चौबेपुर। घूमने के बहाने टेंपो बुक कर चालक को रिंग रोड पर ले पीटने और धमकी देने का मामला सामने आया है। चौबेपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नरायनपुर के रामदुलार चौहान ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र गौतम चौहान ऑटो चलाता है। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के ही रामविकास यादव और परदेशी घूमने के बहाने ऑटो बुक कर संदहा होते हुए रिंग रोड पहुंचे। वहां दोनों ने गौतम को पीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर गौतम के साथी भरत चौहान को भी पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.