Varanasi News: चार माह मे उखड़ गई 13 लाख की सड़क
वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विश्वेश्वरगंज-दलहट्टा की सड़क उखड़ गई है। उस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, कई जगह से सड़क धंस भी गई है। गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। यहां तीन महीने पहले 13 लाख रुपये की लागत से सड़क बनी थी। व्यापारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ। ठेकेदार ने सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की। व्यापारियों के मुताबिक दलहट्टा बाजार में सीवर का पानी भर जाता था। शिकायत की गई तो नगर निगम ने नाली की मरम्मत कराने के बाद दलहट्टा बाजार के चारों तरफ सड़क बनवाई। त्वरित आर्थिक विकास योजना निधि से लगभग 13 लाख रुपये खर्च किए गए। वह सड़क बरसात में बह गई। अब उस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.