वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के एक्स-रे कक्ष में मंगलवार को करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान एक्स-रे जांच नहीं हुई। मरीज घंटों इंतजार करते रहे, कई लोग बिना जांच कराए ही लौट गए। कुछ लोगों की जांच हुई भी तो वे देरी के कारण डॉक्टर को रिपोर्ट नहीं दिखा पाए। बीएचयू अस्पताल में जल्दी दिखाने के लिए मरीज भोर में ही कतार में लग जाते हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं बेहतर नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार सुबह 11 बजे एक्स-रे यूनिट की बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब दो बजे तक बिजली बाधित रही। इस दौरान अंधेरे में ही कोई हृदय, अस्थमा, लिवर सहित अन्य तरह की रोगी लाइट आने का का इंतजार करते रहे। इनमें कई मरीज व्हीलेचयर पर थे। दरअसल यहां की एक्स-र...