Varanasi News: चारों भाइयों का मिलन देख सजल हो उठीं आंखें
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। तुलसी के दौर की गवाह श्रीआदि रामलीला लाटभैरव वरुणा संगम काशी की सुप्रसिद्ध भरत मिलाप की लीला गुरुवार अर्द्धरात्रि में राजघाट (भैसासुर त्रिमुहानी) पर सोल्लास संपन्न हुई। चारों भ्राताओं का मिलन देख भक्तों की आंखें सजल हो उठीं। हजारों भक्तों ने 'रामचंद्र की जय, लखनलाल की जय, चारों भाइयों की जय और हर हर महादेव' के गगनभेदी घोषों के बीच चारों भाइयों का मिलन देखा। लीला स्थल के चारो के भवनों की छतों और बारामदों से पुष्पवर्षा होने लगी। बिजली से सजे आकर्षक मंच पर रंगीन रोशनी में मिलाप की अद्भुत छटा देखकर नर-नारी, बाल-वृद्ध, युवा सभी मंत्रमुग्ध हो गए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: चारों भाइयों का मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी बंदर-भालुओं और हनुमान सहित निषादराज आश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.