Varanasi News: चाचा नेहरू की जयंती पर खिलखिलाए बच्चे
वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जिले के ग्राम्यांचल में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती हंसी-खुशी से मनाई गई। खेलकूद और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर आयोजनों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। सभाओं-गोष्ठियों में पं. नेहरू के कृतित्व-व्यक्तित्व की चर्चा हुई। विविध संस्थाओं और संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाल दिवस पर बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी गई। उनमें मिठाइयां बंटी तो मरीजों में फल वितरित किए गए। चिरईगांव प्रतिनिधि के मुताबिक मिश्रपुरा प्राथमिक विद्यालय में पं. नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र यादव ने बच्चों के साथ केक काटा। इस मौके पर ड्राइंग, खो-खो, कविता और अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.