Varanasi News: चाकू से वार कर युवक की हत्या का प्रयास, केस दर्ज
वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी)। रखौना गांव (मिर्जामुराद) में मंगलवार देर रात मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में चाकू से वार कर युवक की जान लेने का प्रयास किया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चित्तापुर गांव (मिर्जामुराद) निवासी अनिल कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि रखौना गांव के पास मंगलवार देर रात नीरज, अनुज, गोलू उर्फ किशन और लालू ने उनके भाई राजेश गोंड पर चाकू से हमला कर दिया। कहा कि उन्होंने उसकी जान लेने का प्रयास किया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास, दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घात लगाकर किया हमला, चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.