वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर रविवार सुबह करीब नौ बजे दर्शन-पूजन के बाद बाइक से घर लौट रहे साड़ी कारोबारी 55 वर्षीय सुनील कुमार गुजराती का गला चाइनीज मंझे से कट गया। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चौखंभा (चौक) के मूल निवासी कारोबारी ने अकथा (सारनाथ) के अनमोल नगर में भी बगीचा और मकान खरीदा था। इधर बीच वह अनमोल नगर में रहते थे। चौखंभा में ही सुनील की साड़ी की दुकान है। वह रविवार को चौखंभा के गोपाल मंदिर से दर्शन पूजन करके अनमोल नगर स्थित घर के लिए लौट रहे थे। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मंझा गले में फंस गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: चाइनीज मांझा गले में फंसने से डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, मौत धारदार मंझे से गला गहराई तक कट गया। किसी तरह मंझा छुड़ाते हुए व...