वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार देर शाम कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिबंधित मांझा, मिशन शक्ति, एमएलसी चुनाव एवं एयर शो की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि प्रतिबंधित चाइनीज मंझा बेचने, खरीदने और उससे पतंग उड़ाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रतिबंधित मंझा को लेकर सख्ती बरतें। मिशन शक्ति 6.0 के तहत प्रमुख धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, मेलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती के साथ जागरूकता के लिए कहा। एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों की सुरक्षा, जोन एवं सेक्टरवार पुलिस बल की तैनाती, एफएसटी एवं वीएसटी की सक्रियता की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कई जगह छाप...