Varanasi News: चांदी के आभूषणों के साथ चार गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। फरीदपुर स्थित बड़े अंडरपास से सारनाथ पुलिस ने चार चोरों को नगदी और चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों में तीन किशोर शामिल हैं। हीरामनपुर-तिलमापुर में मनीष जायसवाल के बंद मकान से चोरों ने माल उड़ाए थे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तिलमापुर निवासी संतोष कुमार है जबकि तीन किशोर हैं। इनके पास 135.9 ग्राम चांदी के आभूषण और 760 रुपये नगद बरामद किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.