Varanasi News: चांदपुर (चौबेपुर) की दलित बस्ती निवासी 21 वर्षीय विशाल की गुरुवार सुबह गंगा में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: चिरईगांव, संवाद। चांदपुर (चौबेपुर) की दलित बस्ती निवासी 21 वर्षीय विशाल की गुरुवार सुबह गंगा में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने शव बाहर निकाला। विशाल गुरुवार सुबह करीब आठ बजे अपने गांव के तीन दोस्तों के साथ बभनपुरा स्थित गंगा घाट पर नहाने गया था। चारों युवक हंसी-ठिठोली करते हुए गहरे पानी में चले गए। तीन साथी तैरकर बाहर निकल आए, जबकि विशाल पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने चांदपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। चार घंटे तक कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने करीब 40 मिनट के अभियान के बाद शव बाहर निकाला। विशाल तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.