Varanasi News: चतुरावृत्ति शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। नगवा स्थित श्रीविद्या साधना पीठ में नौ दिवसीय श्रीललिता महात्रिपुर सुंदरी के सपर्या अनुष्ठान की पूर्णाहुति सोमवार को महानवमी पूजन के साथ हुई। पीठ में नवरात्र पर्यंत भगवती का एक लाख नाम से अक्षत, कमल पुष्प, गुलाब, लौंग, इलाइची आदि से अर्चन हुआ। इसके साथ चतुरावृत्ति शतचंडी, त्रिकाल महापूजा समेत अनेक साधकों के पुरश्चरण हुए। नवमी को अनेक स्त्रियों का सुवासिनी पूजन, कन्या पूजन के साथ दिव्य महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। पीठ के अध्यक्ष श्रीप्रकाशानंदनाथ ने कहा, संसार की समस्त स्त्रियां भगवती की ही स्वरूप हैं। अनुष्ठान में प्रो. श्रीकिशोर मिश्र, प्रो. गोपाल प्रसाद शर्मा, प्रो. उपेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. रवि अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, मिलन टंडन, रविशंकर शुक्ला, श्रीकांत तिवारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Roorki New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.