वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अयोध्या में राममंदिर से चढ़ावा चोरी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांग्रेस अब हनुमत शरण में पहुंची है। महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ से तीन महीने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। 29 सितंबर तक हर मंगलवार को पार्टी सदस्य हनुमान मंदिरों पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

कांग्रेस का कार्यक्रम महानगर कांग्रेस की तरफ से जारी सूचना में बताया गया कि इसके लिए संयोजक और विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। हनुमान चालीसा का पाठ चढ़ावा चोरी के सभी जिम्मेदारों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने तक जारी रहेगा। इस क्रम में 14 जुलाई को महावीर मंदिर अर्दली बाजार, 21 जुलाई मैदागिन स्थित हनुमान मंदिर, 28 जुलाई को सिगरा थाने के बगल में स्थित हनुमान मंदिर, चार अगस्त को...