वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: गंगापुर/पिंडरा (वाराणसी), हिटी। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तीन तहसीलों में लेखपालों के बिना जनसुनवाई हुई। राजातालाब तहसील में एसडीएम शांतनु कुमार सिनसिनवार ने अनुपस्थित भरण पोषण अधिकारी, चकबंदी अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के जेई का एक दिन का वेतन रोक दिया। तेंदुई के लेखपाल को दो दिन में फार्मर रजिस्ट्री न बनाने पर निलंबन की चेतावनी दी। खुद के लगाए पेड़ काटने की अनुमति के लिए कुंडरिया के राकेश सिंह परेशान हैं। वह कभी थाने पर तो कभी संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत कर रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने वन विभाग को कार्रवाई को निर्देश दिया। कुरौना के शंभूनाथ ने बंदोबस्ती नक्शे में गलत अंकन का मामला उठाया। रकबे के आसपास के अन्य खातेदार बिना सुधार के ही भूमि बिक्री पर अमादा हैं। मना करने पर मार...