वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: वाराणसी। सूजाबाद और चंधासी उपकेंद्र से जुड़े लगभग 18 हजार उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर है। इनके लिए 220 केडब्ल्यूएच साहूपुरी उपकेंद्र एक नई हाईटेंशन लाइन (अतिरिक्त सोर्स) का निर्माण कराया गया है। उसका ट्रायल पूरा हो चुका है। जल्द ही उससे आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उसके चालू होने से उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली कटौती नहीं झेलनी होगी। निर्बाध सप्लाई मिलेगी। मुगलसराय डिविजन के अधिशासी अभियंता सुनील यादव ने बताया कि सूजाबाद उपकेंद्र से सात हजार और चंधासी उपकेंद्र से 11 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। दोनों उपकेंद्रों को साहूपुरी से ही बिजली मिलती है। बड़ा फॉल्ट आने पर आपूर्ति बहाल रखने में दिक्कत होती रही है। इसलिए अतिरिक्त लाइन का निर्माण कराने के लिए पूर्वांचल डिस्कॉम के तत्कालीन एमडी शंभु कुमार को प्रस्ताव भेजा ग...