वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चंदौली जिले की अलग जेल होगी। इस दिशा में 64 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। चंदौली की अलग जेल बनने के बाद वाराणसी जिला जेल का भार कम होगा। साथ ही चंदौली के न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यवाहियों को गति मिलेगी। चंदौली जनपद पूर्व में वाराणसी जिले का ही हिस्सा रहा। वाराणसी का बड़ा क्षेत्र देखते हुए 20 मई 1997 को चंदौली जिले का गठन हुआ। इसके बाद प्रशासनिक, पुलिसंग से लेकर अन्य सभी सरकारी गतिविधियां, विभाग अन्य स्वतंत्र जिलों की तरह यहां बने। केवल जेल व्यवस्था अलग नहीं हो सकी। इससे अब तक चंदौली के विचाराधीन बंदी वाराणसी के जिला कारागार में ही रखे जाते हैं। चंदौली में अदालतों में पेशी के लिए यहां से उन्हें ले जाया जाता है। पेशी के बाद यहां दाखिल कराया जाता है। अब चंदौली के लिए अलग जेल की ...