वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के केएन उडुपा सभागार में इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रॉमा ऐंड एक्यूट केयर का 16वें वार्षिक सम्मेलन 'ट्रॉमा 2026' शुक्रवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल मरीजों के बेहतर और त्वरित इलाज के लिए युवा चिकित्सकों को बेहतर प्रशिक्षण देना चाहिए। साथ आम नागरिकों को भी जागरूक और प्रशिक्षित करना चाहिए, ताकि दुर्घटना के समय सही कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में मौतें रोकने के लिए सिर्फ दुर्घटना के बाद इलाज पर्याप्त नहीं है, बल्कि हादसों की आशंका वाले स्थानों की पहचान कर उन्हें रोकने के उपाय भी करने होंगे। यातायात संकेतों और गति सीमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन एवं सड़क अभियांत्रिकी विशेषज्ञ...