वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी में सावनी भीड़ के बीच गंगा किनारे सुरक्षा और सीवर, दोनों बिंदुओं पर घोर लापरवाही बरती जा रही है। शनिवार को इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मीरघाट पर दिखा। सुरक्षा में चूक से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मीर घाट पर जल में फ्लोटिंग जेटी लगा कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है ताकि श्रद्धालु उसी के अंदर स्नान करें। गहरे पानी में न जाएं लेकिन इस जेटी के आगे खड़ी नावों तक पहुंचने के लिए कांवरियों का झुंड एक साथ जेटी पर खड़ा हो जा रहा है। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही लेकिन कांवरियों को हिदायत देने के लिए एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा। यह भी पढ़ें- Buxar News: रामरेखा घाट पर सावन की पहली सोमवारी की तैयारियां पूरी कई बार ऐसी स्थिति हो गई, जब भीड़ के दबाव में जेटी और गंगा जल एक बराबरी में आ गए। यह लाप...