वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। छठ महापर्व के मद्देनजर शनिवार को भी घाटों पर सफाई और सड़क बनाने का काम तेजी से चल रहा था। घाटों पर कचरा हटाने के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी लगे रहे। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी विशेष इंतेजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। अस्सी, संत रविदास घाट, गायघाट, नमो घाट समेत कई जगह कहीं रस्सी से बैरिकेडिंग हुई है तो कहीं प्लास्टिक के बॉक्स रखे गए हैं। गंगापार डोमरी समेत कई घाटों पर बेहतर व्यवस्था की गई है। वहां रस्सी से बैरिकेडिंग हुई है। जगह-जगह चेंजिंग रूम बनाने का काम चल रहा था। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 15 खतरनाक घाटों पर की गई बैरिकेडिंग प्रकाश के लिए ट्यूबराड और हाइलोजन लगाए गए हैं। बिजली उपकरणों के जेनरेटर से कनेक्शन कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें-...