Varanasi News: घाटों पर सिल्ट के कारण आवागमन हुआ मुश्किल
वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही सिल्ट चुनौती बन रही है। कई घाटों के संपर्क मार्ग पर सिल्ट जमी है, जिसे नाविक और दुकानदार अपने स्तर से साफ करने में जुटे हैं। वहीं नगर निगम का भी दावा है कि घाटों पर सिल्ट हटाने का काम शुरू हो गया है। अस्सी, महानिर्वाणी, मणिकर्णिका, दरभंगा, अहिल्याबाई, राजघाट, राणामहल, जैन घाट, सक्का घाट समेत अन्य घाटों के संपर्क मार्गों पर सिल्ट जमी है। घाटों पर सिल्ट जमी होने से आवागमन में मुश्किल हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर है। मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर नगर निगम प्रशासन ने नमामि गंगे के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा की तलहटी से निकाले सौ किलो कपड़े इसमें 100 किलो कपड़े और कचरा निकाला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.