Varanasi News: घाटों पर बदहाल मंदिरों के संरक्षण की आवाज उठी
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी । नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला इकाई के सदस्यों ने गंगा किनारे बदहाल मंदिरों के संरक्षण की मांग की। इस सिलसिले में उनका प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र'दयालु' से मिला। महमूरगंज स्थित आवास पर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रहलाद घाट, त्रिलोचन घाट, गायघाट, पंचगंगा घाट, केदारघाट सहित कई घाटों मंदिर बदहाल हैं। लोगों को पूजा-अर्चना करने में दिक्कत होती है। धार्मिक इतिहासकार पं.चंद्रशेखर द्रविड़ ने छोटे-बड़े मंदिरों का महात्म्य बताया। घाटों पर स्वच्छता अभियान की भी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक शिवम अग्रहरि, किरण पांडेय, चारुशिला सिन्हा, संजय विश्वंभरी, राजेश वर्मा, शंभू साहनी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.