Varanasi News: घाटों की क्षतिग्रस्त सीढ़ियां हों दुरुस्त, बेहतर हो सफाई
वाराणसी, नवम्बर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को देव दीपावली की तैयारियों के मद्देनजर नमो घाट से अस्सी घाट तक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को घाटों की सफाई, सुरक्षा, सिल्ट हटाने के कार्य, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों की स्थिति के संबंध में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। महापौर ने कुछ घाटों पर क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, विनोद गुप्ता, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.