Varanasi News: घर का ताला तोड़कर नगदी और गहने पार
वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की श्यामनगर कॉलोनी के दिनेश कुमार सिंह के मकान से चोरों ने नगदी और गहने पार कर दिए। वह पत्नी के साथ बेटे-बहू के पास चंडीगढ़ गए थे। 5 अगस्त को लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। दिनेश सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में लगे कैमरे में स्कूटी से दो संदिग्ध दिखे हैं। दिनेश सिंह के अनुसार 50 हजार नगदी, 34 ग्राम सोने के जेवर और 1.50 किलो चांदी के सामान और सिक्के के अलावा फूल धातु के बर्तन, डिनर सेट चोर ले गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: खिड़की से घुसे चोर जेवरात व रुपए लेकर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.