Varanasi News: घर आकर पौधे रोपेगी नगर निगम की टीम
वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यदि आप अपने घर या आसपास पौधरोपण करना चाहते हैं तो नगर निगम की टीम पौधे रोपने आएगी। इसके लिए आप महापौर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या स्मार्ट काशी एप पर सूचना भेज सकते हैं। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के सभागार में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के संबंध में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अभियान के तहत निगम प्रशासन शहरवासियों को नि:शुल्क पौधा और ट्री-गार्ड उपलब्ध कराएगा। अभियान के तहत 25 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य है। शुरूआत बीएचयू से हो गई है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ पर नगर निगम 2740 रुपये खर्च वहन कर रहा है। पौधे के संरक्षण के लिए पालक का नाम भी अंकित किया जाएगा।महापौर ने कहा कि 2024-25 में आठ हजार पौधे रोपे गये थे, इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.