Varanasi News: घनी झाड़ियों में रम गया था शर्मीला तेंदुआ
वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। छावनी क्षेत्र के बंगला नंबर 61 से पकड़ा गया तेंदुआ घनी झाड़ियों और पेड़ों के बीच रम गया था। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इतने दिन तक छावनी क्षेत्र और बंगले में उगीं घनी झाड़ियों के बीच उसके मुफीद जगह मिल गई थी। खाने के लिए आसानी से बकरियां और कुत्ते मिलने से भी वह टिका रहा। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ शर्मीले स्वभाव का, लोगों से दूर एकांत जगह पर रहने वाला जीव है। वह अकेले में रहना पसंद करता है। बेहद चालाक भी होता है। वह करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है। शिकार के समय बेहद शांत रहता है। वह इतनी चतुराई से छिपा रहता है कि पास के जीवों को पता भी नहीं चलता। वह पेड़ों और ऊंची बिल्डिंगों पर आसानी से चढ़ जाता है। संभावना है कि छावनी के पेड़ों पर चढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.