वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी। पहड़िया मंडी के पास रविवार को एक घायल सांड़ जमीन पर छटपटाता रहा लेकिन उसे नगर निगम से इलाज नहीं मिला। सुबह पहड़िया के पार्षद राजकपूर चौधरी ने नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज को फोन पर जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद भी निगम कर्मी नहीं पहुंचे तो पहड़िया मंडी की गोशाला के डॉक्टर को बुलाया गया। फिर निगम कर्मी भी वहां पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया लेकिन उससे सांड़ की पीड़ा कम नहीं हुई। वह देर शाम तक छटपटाता रहा। राजकपूर चौधरी ने बताया कि 27 अगस्त को नगर निगम सदन की बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...