Varanasi News: घंटाभर बारिश से कई इलाकों में जलजमाव
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शनिवार दोपहर दो बजे से लगभग सवा घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। वरुणापार क्षेत्र में प्रेमचंद नगर, राहुल नगर, नई बस्ती, हुकुलगंज, खजुरी के अलावा अर्दली बाजार, शिवदासपुर, मंडुवाडीह, लंका, महमूरगंज, सिगरा, कबीचौरा, मैदागिन, महमूरगंज, कमच्छा, भेलूपुर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। गलियों में भी जल जमाव हो गया। बारिश रुकने के काफी देर बाद पानी की निकासी हुई। सबसे खराब हालात पांडेयपुर की राहुल नगर कॉलोनी में है। यहां की गलियों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बारिश बंद होने के लगभग आधे घंटे तक जलभराव रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात से पहले नगर निगम ने नालियों और सीवर की सफाई के दावे किए थे पर बारिश में उनके दावे बह गए।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.